राम नवमी प्रभु राम की कृपा पाने का दिन है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इस दिन जुलूस निकाले जाते हैं और लोग झूमते, नाचते, गाते राम नवमी के पावन पर्व को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं।
ऐसी मान्यता है कि इसी दिन अयोध्या के राजा दशरथ की पहली पत्नी कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया था। यह वजह है नवरात्रि के 9वें दिन महागौरी की पूजा के साथ भगवान राम की भी पूजा की जाती है। लोग अपने अराध्य देव राम की अराधना में लीन हो जाते हैं और सारा वातावरण राममय हो जाता है।
शांति अमन के इस देश से अब
बुराई को मिटाना होगा
आतंकी रावण का दहन करने
आज फिर से श्री राम को आना होगा
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

No comments:
Post a Comment