Friday, 24 April 2020

Setu Mera Bodyguard




आप लोगों से विनम्र अनुरोध है कि नीचे दिए गए लिंक आरोग्य सेतु एप को आप इंस्टॉल कर रजिस्टर करें और अपने आस पास कम से कम 200 लोगों तक यह एप पहुचाने में मदद करे और देश के साथ  करोना कि इस लड़ाई में अपनी सहभागिता निभाएं और जागरूकता फैलाएं औरों को भी प्रेरित करें

using this link Android :  
https://play.google.com/store/apps/details?id=nic.goi.aarogyasetu

iOS : https://apps.apple.com/in/app/aarogyasetu/id1505825357

यह आपकी सहयोग और सहभागिता को दर्शाता है 

धन्यवाद 
जय हिन्द जय भारत

Wednesday, 22 April 2020

Covid 19

कोरोना एक प्राण घातक रोग है और इससे बचाव ही इसकी दवा है। यह रोग चीन के वुहान शहर से शुरू हो कर पूरे विश्व में फ़ैल गया और इतना विकराल हो गया की भारत जैसे देश को पूरी तरह बंद घोषित कर दिया गया। आईये इसे विस्तार में जानते हैं।

Covid 19

कोरोना एक वायरस जनित रोग है जिसने महामारी का रूप ले लिया है और समस्त संसार में तबाही मचा रहा है। इस रोग की शुरुआत जुकाम एवं खासी मात्र से होती है जो धीरे-धीरे आगे चल कर एक विकराल रूप ले लेती है और रोगी के स्वसन तंत्र को बुरी तरह प्रभावित करती है। इतनी बुरी तरह की कई बार रोगी की मृत्यु हो जाती है।

कोरोना उतपत्ति कहाँ से हुई?

कोरोना की उत्पत्ति सबसे पहले 1930 में एक मुर्गी में हुई थी और इसने मुर्गी के स्वसन प्रणाली को प्रभावित किया था और आगे चलकर 1940 में कई अन्य जानवरों में भी पाया गया। इसके बाद सन् 1960 में एक व्यक्ति में पाया गया जिसे सर्दी की शिकायत थी। इन सब के बाद वर्ष 2019 में इसे दुबारा इसका विकराल रूप चीन में देखा गया जो अब धीरे-धीरे पूरे विश्व में फैलता जा रहा है।

क्या है कोरोना के प्रमुख लक्षण

एक कोरोना प्रभावित व्यक्ति में तुरंत असर नहीं दिखता, उसमे इसके लक्षण दिखने में करीब 14 दिन भी लग जाते हैं। इस लिये यदि आप कही संक्रमित क्षेत्र से आये हों या आपको जरा भी संदेह हो तो खुद को सब से अलग कर लें और जब तक खून की जांच का रिपोर्ट नहीं आजाता खुद को सुरक्षित रखें। इसके लक्षण इस प्रकार हैं:
  • सुखी ख़ासी आना
  • बुखार का रहना
  • सर्दी होना
  • शरीर में अकड़न और दर्द
  • पूरा दिन थकान महसूस करना
  • सांस लेने में तकलीफ।
  • गले में खराश।
कैसे करें कोरोना से बचाव

कोरोना से बचाव करने में ही समझदारी है, क्यों की यह एक संक्रामक रोग है जो बहुत ही तेजी से एक दूसरे में फैलता है। डब्लू एच ओ ने कुछ सावधानियों की सूची निकाली है और यह भी बताया है की कोरोना से बचाव के ये मूल मंत्र हैं। आइये इन्हें विस्तार में जानते हैं।
  • सदैव बहार से आने के बाद अपने हाथों को साबुन से करीब 20-30 सेकंड तक अवश्य धोएं।
  • अपने हाथों को अपने मुख से दूर ही रखें, जिससे की संक्रमण होने पर भी आपके अंदर न जा पाए।
  • लोगों से 5 से 6 फीट की दूरी सदैव बनाये रखें।
  • जरूरी न हो तो बाहर न जाये।
  • सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें।
  • सदैव मास्क और ग्लव्स पहने।
  • संक्रमण की स्थिति में खुद को दूसरों से अलग कर लें और नजदीकी अस्पताल में सूचित करें।
सतर्क रहें स्वास्थ्य रहें और कोरोना को दूर भगाएं। सरकार द्वारा उठाये गए क़दमों का पालन करें और उनके दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। आज तक कई महामारी आ चुके हैं और जब हम सबको हरा सकते हैं तो ये कौनसी बड़ी बिमारी है। दूसरों के चक्कर में पड़ने से अच्छा है अपनी रक्षा करें, यही काफी है।