Sunday, 5 May 2019

स्किल मैनेजमेंट : प्रेरणा देने की क्षमता देगी उन्नति

स्किल मैनेजमेंट : प्रेरणा देने की क्षमता देगी उन्नति
Skill Management


स्किल मैनेजमेंट: आपको जो धन, प्रभाव और अधिकार हासिल होता है, वह इस बात पर निर्भर करता है कि आप दूसरों से कितना काम करवा पाते हैं। सेल्समैन लोगों को खरीदने के लिए राजी करता है। मैनेजमेंट में सफल होने के लिए दूसरों के सहयोग पर निर्भर होना पड़ता है। चुनाव जीतने के लिए राजनेता नागरिकों को प्रेरित करते हैं कि वे उन्हें वोट दें।

स्किल मैनेजमेंट: लाभ कमाने के लिए व्यापारी ग्राहकों पर निर्भर रहते हैं कि वे उनका सामान खरीदें। आपकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप दूसरों पर कितना प्रभाव छोड़ पाते हैं। दूसरों के माध्यम से खुद को उच्च स्तर पर पहुंचाने के लिए उनका सहयोग हासिल करने की आवश्यकता होती है।

स्किल मैनेजमेंट: आप बलपूर्वक सहयोग हासिल नहीं कर सकते, न ही आग्रह करके कुछ हासिल कर सकते हैं। आपकी सफलता आपकी प्रेरणा देने की क्षमता पर निर्भर है। सही तरीके से लोगों को प्रेरित करके अधिकार व प्रभाव हासिल किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment